मुरादाबाद। सावन माह के चौथे सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। कांवड़ मार्गों से लेकर शिवालयों तक सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने के साथ ही जगह जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार से लेकर चार दिन सोमवार तक रोडवेज और निजी बसें शहर में नहीं घुस पाएंगी। साथ ही हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद रहेगा। एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि भारी वाहन और रोडवेज बसों को बदले मार्ग से ही चलाया जाएगा। रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए हाईवे पर जगह जगह पुलिस बल तैनात रहेगा।
इन इन मार्गों से चलेंगे वाहन
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन वाया रामपुर, शाहजहांपुर, बिलारी, चंदौसी, नरौरा, डिवाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापसी में दिल्ली से बरेली पहुंचेंगे।
----
रामपुर से मुरादाबाद की ओर आने वाले वाहन वाया शाहबाद, बिलारी, कुंदरकी होते हुए अस्थाई बस स्टैंड पंडित नगला बाईपास पर पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस होकर रामपुर जाएंगे।
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन अस्थाई बस स्टैंड पंडित नगला बाईपास कटघ्ज्ञर से बिलारी, चंदौसी, बहजोई, नरौला, डिवाई, शिकापुर, हापुड़, गाजियाबाद से दिल्ली जाएंगे और इसी मार्ग से दिल्ली से मुरादाबाद आएंगे।
--------------
अमरोहा से रामपुर बरेली की ओर जाने वाले वाहन कैलसा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा, पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी, शाहबाद से रामपुर और इसके बाद बरेली
--------------
मुरादाबाद से बिजनौर और हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन व बसें काशीपुर तिराहा से ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलपुर से धामपुर होते हुए जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।
-------------
धामपुर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले हल्के वाहन स्योहारा, ठाकुरद्वारा, भोजपुर , काशीपुर तिराहा पहुंचेंगे। इसी मार्ग से वापस जाएंगे।
बिजनौर रोड से बरेली जाने वाले हल्के वाहन कोठीवाल डेंटल कालेज कट से ठाकुरद्वारा बाईपास होकर भोजपुर होते हुए काशीपुर तिराहा होते हुए रामपुर पहुंचेंगे।
--------------
कांठ रोड से आने वाली रोडवेज बसों को अगवानपुर बाईपास से पाकबड़ा होते हुए अस्थाई बस अड्डे पंडित नगला भेजा जाएगा।
दिल्ली रोड और अमरोहा से आने वाली रोडवेज की बसें मिनी बाईपास से होते हूुए पंडित नगला जाएंगी।
बिलारी और चंदौसी से आने निजी बसों को टीपी नगर अस्थाई बस अड्डे पर रोका जाएगा।
- रामपुर से आने वाली रोडवेज और निजी बसों को पुराना टोल प्लाजा से अस्थाई बस अड्डा पंडित नगला रोका जाएगा।
- कांठ रोड और कोठीवाल डेंटल कालेज चौराहे के बीच कोई भारी वाहन आ जाता है तो उसे ठाकुरद्वारा बाईपास भेज दिया जाएगा।