फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बदले रूट से चलेंगी जनसेवा, सरयू-यमुना एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंबाला-लुधियाना रेलखंड के शंभू-रजपुरा स्टेशनों के बीच गर्डर रखे जाने हैं। इसके लिए रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इस ब्लॉक से मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें जनसेवा एक्सप्रेस, सरयू-यमुना एक्सप्रेस और अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी स्पेशल एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि (14617) बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 25 नवंबर को चंडीगढ़-साहनेवाल होकर गुजरेगी। (14649) जयनगर-अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस 25 नंवबर को चंड़ीगढ़-साहनेवाल होकर गुजरेगी। यह ट्रेन अंबाला सिटी, रजपुरा, सरहिंद, मंडी गोविंदगढ़ और खन्ना स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसी तरह (04630) न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस 25 नवंबर को चंड़ीगढ़-साहनेवाल होकर चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें