फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं वाड्रा, एक न्यूज चैनल ने अपनी साइट पर किया दावा

Fri, 01 Mar 2019 05:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
राबर्ट वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति मुरादाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं। एक न्यूज चैनल ने अपनी वेबसाइट पर दावा किया है कि एक न्यूज एजेंसी को वाड्रा ने इस तरह के संकेत दिए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही मुरादाबाद में वाड्रा को यहां से लोकसभा चुनाव लड़ने का निमंत्रण देने वाले होर्डिंग्स लगाए गए थे, जिन्हें रात को हटा लिया गया था।

विज्ञापन


न्यूज चैनल ने अपनी वेबसाइट पर एजेंसी के हवाले से कहा है कि वाड्रा ने ऐसा संकेत दिया है यदि लोग चाहेंगे तो वह मुरादाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। चैनल की वेबसाइट के मुताबिक वाड्रा ने कहा है कि वह मुरादाबाद में पैदा हुए हैं और यहां उनका बचपन बीता है। इसलिए उन्होंने मुरादाबाद को चुना है। वेबसाइट के मुताबिक वाड्रा ने कहा है कि वह राजनीति से बाहर रहकर भी लोगों की सेवा कर रहे हैं। लेकिन यदि लोगों को लगता है कि वह राजनीति में आकर उनके जीवन में अच्छा बदलाव ला सकते हैं तो वह इसके लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें