फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान में चोरी, सीसीटीवी की चिप भी निकाल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र स्थित एकता कालोनी में राजकीय इंटर कालेज के पास एक किराना की दुकान में चोरी हो गई। सामान और नकदी के साथ-साथ चोर सीसीटीवी कैमरे का मेमोरी कार्ड भी निकालकर ले गए। चोरी शनिवार देर रात को हुई, रविवार सुबह तकरीबन छह बजे दुकानदार को इसकी जानकारी हुई। सूचना पाकर दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि लगभग 35 हजार रुपये की नकदी और 85 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। दुकानदार ने मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोठीवाल नगर निवासी मनीष त्यागी लाइनपार में राजकीय कन्या इंटर कालेज के पास किराये पर किराना की दुकान करते हैं। शुक्रवार रात आठ बजे उन्होंने दुकान बंद की थी। शनिवार को लॉकडाउन के कारण दुकान नहीं खुली। रविवार सुबह तकरीबन छह बजे उनके पास दुकान मालिक की बेटी का कॉल आया। दुकान मालिक की बेटी ने उन्हें बताया कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं और आधा शटर भी खुला है। यह बात सुनकर दुकानदार मनीष त्यागी के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे तुरंत दुकान पर पहुंचे। उन्होंने बताया दुकान से 17 हजार रुपये (नोट), 18 हजार रुपये (सिक्के) और तकरीबन 85 हजार रुपये का अन्य सामान जैसे तेल, साबुन, सर्फ आदि गायब है। चोर दुकान में सीसीटीवी कैमरे से मेमोरी कार्ड भी निकालकर ले गए। इस कारण चोरी की घटना की रिकार्डिंग भी दुकानदार को नहीं मिल सकी। दुकानदार मनीष त्यागी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मझोला थाने में तहरीर दी है। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें