फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में लूट के आरोपी को लगी गोली, साथी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डियर पार्क के पास रफातपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात को पुलिस की लूट के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से करीब तीन-चार राउंड गोलियां चली। जिसमें एक आरोपी टांग में गोली लगी। वह जख्मी होकर गिर गया। उसका दूसरा साथी वहां से भाग निकला। जख्मी बदमाश के कब्जे से पुलिस ने बाइक, तमंचा और लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमों ने काबिंग की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि शनिवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे एसएचओ कटघर देवेश सिंह पुलिस की टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान ही डियर पार्क के पास रफातपुर मार्ग पर बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। उनको रुकने का इशारा किया गया तो वे रफातपुर गांव की ओर भागे। पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान वायरलेस पर सूचना प्रसारित की गई। जिसके बाद गलशहीद एसओ दिनेश शर्मा और कटघर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में बाइक सवार एक युवक की दाएं टांग में गोली लग गई। दूसरा साथी बाइक मौके पर छोड़कर जंगल के रास्ते भाग निकला। जख्मी युवक बंटी शर्मा मूलत: बारादरी जिला बरेली का रहने वाला है। वर्तमान में बल्देवपुरी में रह रहा था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने 25 जून को गलशहीद और 26 जून को कटघर थानाक्षेत्र में मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एसएचओ कटघर देवेश सिंह ने बताया कि लूटा गया एक मोबाइल बरामद हो गया है। आरोपी के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद अन्य वारदातों का खुलासा हो सकेगा। पकडे़ गए आरोपी बंटी शर्मा के खिलाफ बारादरी में भी लूट के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें