मुरादाबाद। रोडवेज ड्राइवरों को अब तक ट्रेनिंग व काउंसलिंग के लिए कानपुर जाना पड़ता था। शुरुआती प्रशिक्षण के अभाव में वहां ड्राइवर फेल हो जाते हैं। ऐसे में मंडल स्तर यात्रियों को शुरुआती ट्रेनिंग व काउंसलिंग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
मुरादाबाद में रीजनल ट्रेनिंग एवं काउंसलिंग सेंटर की शुरूआत होने वाली है। यहां ड्राइवरों को प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्रीन पर ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा वरिष्ठ कर्मचारी उन्हें बेसिक नियमों व दुर्घटना से बचाव की जानकारी देंगे। मुरादाबाद डिपो के एआरएम नरेश गुप्ता ने बताया कि एमडी के आदेश पर यह सेंटर मुरादाबाद में शुरू किया गया है। यहां मुरादाबाद, पीतलनगरी डिपो के अलावा रामपुर, अमरोहा, चांदपुर, धामपुर, नजीबाबाद डिपो के ड्राइवरों को ट्रेनिंग दी जा सकेगी। ड्राइवरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने में ये सेंटर काफी सहायक होंगे। ब्यूरो