फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रक आगे लगाकर रोकी रोडवेज बस, चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर में मुरादाबाद संभल रोड पर फरीदपुर के पास ट्रक आगे लगाकर सवारियाें से भरी रोडवेज बस को रोक ली। इसके बाद ट्रक चालक ने अपने साथियाें के साथ रोडवेज बस चालक और परिचालक के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि रोडवेज बस परिचालक से टिकट मशीन और मोबाइल में तोड़फोड की। साथ ही पैसे छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन




पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस के चालक राबिक निवासी मैनाठेर ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि वह शनिवार को 3: 15 बजे लगभग संभल से सावरियां लेकर मुरादाबाद आ रहा था। जब बस मुरादाबाद संभल रोड से सटे ग्राम डींगरपुर के पास पहुंची तभी ट्रक चालक से साइड लेने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद बस के फरीदपुर हमीर के पास पहुंंची तभी चालक ने अपना ट्रक आगे लगाकर बस को रोका लिया।
आरोप है कि ट्रक चालक ने अपने दस बारह साथियोंं के साथ रोडवेज बस चालक राबिक के साथ मारपीट की। घटना देख जब बस परिचालक सौरभ शर्मा ने पीड़ित को बचाने और घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तब आरोपियों ने सौरभ शर्मा का फोन छीन कर तोड़ दिया और उसके साथ भी मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने परिचालक से टिकट मशीन छीनकर भी तोड़ दी। वहीं टिकट कलेक्शन की जमा रकम भी छीनने का प्रयास किया। घटना की सूचना पीड़ित के द्वारा पुलिस को दी गई। पीड़ित के द्वारा घटना की शिकायत पुलिस से कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। वहीं मैनाठेर कोतवाल सर्वेंद कुमार का कहना है कि बस चालक द्वारा सूचना दी गई थी, पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें