फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबादः रोडवेज की बस ट्रक में घुसी, दस नेपाली यात्री घायल 

Thu, 06 Feb 2020 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांठ रोड पर डीएम आवास और एसपी सिटी दफ्तर के बीच बुधवार देर रात हरिद्वार डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे में दस यात्री घायल हो गए। हादसे के समय बस शिमला से रूपैड़िया जा रही थी। बस में रूपैडिया और नेपाल के यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। 

विज्ञापन


हरिद्वार डिपो की रोडवेज बस शिमला से रूपैड़िया जा रही थी। बस यात्रियों से भरी थी। बस बुधवार रात कांठ रोड से गुजरी। बस के आगे ट्रक चल रहा था। एसपी सिटी और डीएम आवास के बीच आगे चल रहे ट्रक के चालक ने ब्रेकर पर ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे चल रही बस ट्रक में घुस गई। इस हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। 

सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई। इसके बाद घायलों को बस से उतार कर जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। घायलों में बल बहादुर, तुलकनी, नहेंद्र ओली, वीर बहादुर, तिलक गोपाल, कासिब  बोरा, पुलती बोरा घायल हो गए हैं। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर नवल मारवाह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें