फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी में वार्ड 20 के कई कच्चे रास्तों पर नहीं बन पाई सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या 20 में आबादी के पूरब के कई कच्चे रास्तों पर सड़कें न बनने से नागरिक परेशान हैं। इस वार्ड में खाली पड़ी भूमि पर कोई सार्वजनिक पार्क भी विकसित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 20 मोहल्ला अंसारियान दक्षिणी पूर्वीं में बुलाकी हलवाई रोड, मदरसा अंजुमन, मदरसा मसूदिया, सैफी मस्जिद, धीमरो वाला मंदिर, स्योंडारा रोड वाली पुलिया आदि इलाके आते हैं। हालांकि इस वार्ड की अधिकतर पुरानी आबादी में तो पहले से ही मजबूत सड़कें बनी हुई हैं और सफाई व्यवस्था भी बेहतर है। वार्ड की आबादी के पूरब में नवविकसित इलाके में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। अभी भी आबादी के बीच में कई रास्ते कच्चे हैं। बारिश के मौसम में इन कच्चे रास्तों पर कीचड़ पसर जाने से नागरिकों को निकलने में दिक्कत होती है।
इस वार्ड में ऐतिहासिक गंवादेवत मंदिर के सामने से स्योंडारा पुल कब्रिस्तान तक की सड़क में भूमिगत वाटर पाइप लाइन बिछाए जाने के दौरान जो गडढ़े बन गए हैं उन्हें अभी तक पूरी तरह से ऊपर से समतल नहीं किया गया है। वार्डवासियों के अनुसार कई टूटी नालियों को भी पालिका द्वारा ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन



लोगों से बातचीत

वार्ड 20 में मदरसा मसूदिया से पूरब की ओर जाने वाली सड़क से दरगाह, कब्रिस्तान और डिग्री कॉलेज को बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना रहता है। इस रास्ते पर सड़क न बन पाने से नागरिकों को दिक्कत हो रही है-महबूब आलम वार्ड 20 बिलारी

फोटो संख्या-04
वार्ड 20 में जहां आबादी की तंग गलियां हैं वहां नालियों की बेहतर सफाई नहीं हो पाती है। वार्ड में आबादी से सटा हुआ जो चौड़ा और खुला नाला है वह ऊपर से कवर्ड न होने से हादसे का खतरा बना रहता है-महेश कुमार वार्ड 20 बिलारी

फोटो संख्या-05

वार्ड 20 में कई कच्चे रास्तों पर सड़क नहीं बनी है।स्योंडारा रोड वाले पुल के पास कब्रिस्तान के निकट सड़क टूटी हुई है। वार्ड की पूरब की आबादी की कई नीची हो चुकी सड़कों पर बारिश में जलभराव हो जाता है- खुर्शीद हुसैन वार्ड 20 बिलारी

फोटो संख्या-06

वार्ड 20 की आबादी के अंदर कुछ सरकारी भूमि खाली पड़ी है जिसका उपयोग न होने से भूमि पर ऊंची पर ऊंची घास खड़ी है। इस वार्ड में होकर जो खुला नाला जा रहा है उससे पूरब की भूमि खाली पड़ी है। घास उगने से मच्छर बेतहासा बढ़ रहे हैं।

फोटो संख्या-07


मेरे वार्ड की आबादी के पूरब के इलाके में अभी कई कच्चे रास्तों पर सड़कें नहीं बन पाई हैं। वार्ड में खाली पड़ी जगह पर किसी महापुरुष के नाम से पार्क बनाए जाने को अभी मंजूरी नहीं मिल पाई है। मैंने यह दोनों प्रस्ताव पालिका बोर्ड की बैठक में पारित करा दिए हैं-निशा परवीन सभासद वार्ड 20 नगर बिलारी।
-
बयान

वार्ड 20 में जिन रास्तों पर सड़कें नहीं बन पाई हैं, वहां सड़कें बनवाने के लिए प्रस्ताव पारित कर स्वीकृति हेतु जिला मुख्यालय को भेज दिए गए हैं। वार्ड की नई आबादी के रास्तों पर भी सड़कें बनवाने के लिए सर्वे कराया गया है।-रजनी सिंह, ईओ नगरपालिका बिलारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें