फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हर स्कूल में सड़क सुरक्षा क्लब का होगा गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हर स्कूल में सड़क सुरक्षा क्लब का गठन किया जाएगा। स्कूली वाहनों के चालकों का सत्यापन कराया जाएगा। चालकाें का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

यह निर्णय सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में जिले में संचालित स्कूली वाहनों की सुरक्षा, फिटनेस, चालक सत्यापन एवं सड़क सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर समीक्षा की गई। डीएम डाॅ. राजेंद्र पैंसिया ने एआरटीओ आनंद निर्मल को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी स्कूली बसों की फिटनेस का शत-प्रतिशत सत्यापन कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में सड़क सुरक्षा क्लब का अनिवार्य रूप से गठन किया जाए और विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति नियमित रूप से जागरूक किया जाए।
स्कूली वाहनों का संचालन करने वाले सभी चालकों का पुलिस से सत्यापन कराया जाए। साथ ही उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थी दोपहिया वाहन चलाकर विद्यालय आते पाए जाते हैं तो संबंधित विद्यालय प्रबंधन की भी जवाबदेही निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दाैरान क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी रीना वालिया, डीआईओएस रितु तोमर आदि अधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें