फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़के प्रदर्शन, रोड जाम की कोशिशों के बाद दोपहर में हड़ताल खत्म

विज्ञापन
मुरादाबाद के कटघर स्थित गुलाब बाडी सफाई गोदाम में हड़ताल के दौरान खडे वाहन।
विज्ञापन
मुरादाबाद। सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल के ऐलान के बाद बुधवार तड़के गुलाबबाड़ी स्थित गोदाम के सामने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी योजना वार्डों में सफाई के लिए जाने वाले गाड़ियों को गोदाम में ब्लॉक करना था। ताकि सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाए। इस दौरान हाईवे जाम का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को हाईवे से हटा दिया। सफाई कर्मचारियों की मांग थी कि सक्षम अधिकारी उनके बीच आकर वार्ता करे। हंगामे के बीच दोपहर साढ़े बारह बजे कटघर स्थित मेयर विनोद अग्रवाल के घर पर नगर आयुक्त और सफाई कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई। इसमें कर्मचारियों की सभी 12 मांगों पर सहमति बन गई।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने वार्डों में उनकी फोटो और मोबाइल नंबर चस्पा कराने के मुद्दे पर मंगलवार को हड़ताल का ऐलान करके कार्यालयों में तालाबंदी कर दी थी। नारेबाजी के बीच बुधवार से सफाई व्यवस्था चरमराने की घोषणा की गई थी। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे से गुलाबबाड़ी के गोदाम पर सफाई कर्मचारी इकट्ठा होने लगे। यही सेे वार्डों में सफाई के बाद कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां भेजी जाती है। सफाई कर्मचारियों ने गाड़ियों को गोदाम से बाहर नहीं निकलने दिया। सफाई कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ कर्मचारियों ने हाईवे पर बैठकर चक्का जाम का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाईवे से हटवाकर गोदाम तक सीमित कर दिया।
सफाई कर्मचारियों के हंगामे के बाद नगर आयुक्त संजय चौहान, महाप्रबंधक प्रमोद गुप्ता और निगम के अफसर गोदाम पर पहुंचे। यहां बातचीत की कोशिश की गई। लेकिन सफाई कर्मचारी कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। दोबारा हंगामा शुरू होने के बाद नगर आयुक्त समेत अफसर कटघर स्थित मेयर विनोद अग्रवाल के घर पहुंच गए। दोपहर साढ़े बारह बजे सफाई कर्मचारियों की ऐसोसिएशन की तरफ से ओमी लाल, लल्ला वाल्मीकि समेत नेता वार्ता के लिए पहुंचे। यहां मेरठ नगर निगम के समान साढ़े बारह हजार वेतन, पीएफ की रसीद, मृतक आश्रित की फाइलों का निस्तारण और दो तरह की वर्दी समेत 12 सूत्रीय मांगों को स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद हड़ताल खत्म कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें