फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नई आबादी और ओवरब्रिज के नीचे नहीं बन पाई सड़क

Thu, 09 Jul 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में स्टेशन रोड रेलवे ओवरब्रिज वाले वार्ड तीन की नई आबादी और ओवरब्रिज के नीचे सड़क न बन पाना यहां के नागरिकों की मुख्य समस्या है। वार्ड में नियमित सफाई न होने से भी नागरिकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

लगभग 2300 वोटरों की आबादी वाले इस वार्ड का क्षेत्रफल काफी बढ़ा है। स्टेशन रोड पर साहूकुंज वाहिद नगर, प्रेमविहार कालोनी, एसडीओ विद्युत कार्यालय, विद्युत उपकेंद्र, रामरतन इंटर कॉलेज, शंकर सहाय कन्या इंटर कॉलेज, नलकूप उपखंड कार्यालय, ढकिया नरु आंबेडकर पार्क, सहसपुर रेलवे जंक्शन, रेलवे ओवरब्रिज,प्राचीन मोहनानंद सेवा आश्रम शिव मंदिर, सिल्वर ऑक अकादमी स्कूल, पेट्रोल पंप आदि इसी वार्ड संख्या तीन में आते हैं। वार्ड का रकबा काफी बढ़ा होने की वजह से कुछ इलाके में आबादी दूर दूर जाकर बसी हुई है।
वार्ड में विभिन्न जाति वर्गों के लोगों की आबादी है। ऐतिहासिक शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर विशाल मेला लगता है। कांवड़िये जलाभिषेक भी करने आते हैं। सावन के सभी सोमवार को भी इस वार्ड में स्थित शिव मंदिर में बड़ी संख्या में जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। बिलारी नगर से सहसपुर रेलवे जंक्शन तक जाने वाले यात्री भी इसी वार्ड की सड़क से होकर जाते हैं। रेलवे ओवरब्रिज से रेलवे जंक्शन तक की सड़क में लगी अधिकतर ईंटें टूट जाने से सड़क में अनेक स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। इस वार्ड की नई आबादी के कई कच्चे रास्तों पर अभी तक सड़कें नहीं बन पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें