फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दो बड़े सड़क हादसों में 8 की मौत, 57 लोग घायल

Fri, 09 Nov 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
बस और मार्शल की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। आज हुए दो बड़े हादसों में जहां 8 लोगों की मौत हो गई वहीं 57 लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन




पहली घटना संभल में मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर हुई। जहां 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग  गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद आगरा हाइवे पर संभल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में एटा से नैनीताल में सत्संग सुनने जा रहे श्रद्धालुओं की मार्शल गाड़ी की सामने से आ रही परिवहन निगम की बस से हुई जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर ही 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हो गए।

दुर्घटना में घायल लोगों को मुरादाबाद रेफर किया गया है। जिसमे कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतको की पहचान 
1- हरदेवी पत्नी श्री महेंद्र सिंह (50 ) R/0  नहरारा जिला एटा, 
2- सोरन सिंह (55) s/o रामेस्वर r/o बिनौली थाना विजय गढ़ जिला अलीगढ़
3-राजेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला पटवारा थाना हसायन जिला हाथरस।
4- पुरुष।   (40)
5-महिला।   (40)
6-बालिका  (2)
7- रवि निवासी अलीगढ़
8- सरस्वती निवासी अलीगढ़
 

 
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी बस

अस्पताल में भर्ती घायल
जबकि दूसरा हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के तिर्वा के पास हुआ। जहां टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। बस में सवार करीब 43 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ एसडीएम ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। छह की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया है।

हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक टूरिस्ट बस पर करीब 50 से 60 लोग सवार होकर बिहार जा रहे थे जैसे ही उनकी बस तिर्वा कोतवाली के उमराय पुरवा गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आई तो बस का पहिया पंचर हो गया। जिस वजह से तेज गति में चल रही बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम रामदास, सीओ सुबोध कुमार जायसवाल ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे में करीब 43 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें