उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रामपुर जिले के शहजादनगर थाना इलाके में हुई।
हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और निजी बस की टक्कर हो गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं। बस में लगभग 41 लोग थे, जो बहराइच से दिल्ली मजदूरी करने जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।