फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डंपरों से गिरी मिट्टी उड़ने से हादसे का अंदेशा

Thu, 16 Jul 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र में खनन मिट्टी का बड़ी संख्या में परिवहन कर रहे डंपरों से सड़क परजगह-जगह मिट्टी गिर रही है। इस मिट्टी से तब धूल के गुब्बार उड़ते हैं जब कोई दूसरा वाहन उधर से गुजरता है। इस उड़ने वाली धूल में अन्य वाहन वाहन चालकों को सामने का नहीं दिखता। जिससे हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। भाकियू ने कई बार मिट्टी परिवहन करने वाले डंपरों को तिरपाल आदि ढक कर संचालन किए जाने मांग की थी। ज्ञापन भी दिया था। जिस पर कुछ दिन व्यवस्था की गई। लेकिन अब फिर बिना ढके मिट्टी ढोई जा रही है। भाकियू टिकैत के पश्चिमी यूपी उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि तहसील में प्रस्तावित आगामी बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें