मुरादाबाद। मंडलीय शैक्षिक युवा क्रीड़ा समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार को पारकर इंटर कॉलेज में हुआ। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने किया। 600 मीटर दौड़ में मदन स्वरूप इंटर कॉलेज के रिंकू प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग 800 मीटर में आरएसपी इंटर कॉलेज बिजनौर के कुणाल जोशी ने बाजी मारी।
बालक वर्गसब जूनियर 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पर चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद के आलोक और तृतीय बीएसएस अकादमी अमरोहा के आयुष रहे। जूनियर वर्ग 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पर किसान आदर्श इंटर कॉलेज अमरोहा के चमन, तृतीय स्थान पर एलएम इंटर कॉलेज के जतिन कुमार रहे। 100 मीटर हिट्स में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज मुरादाबाद के कपिल प्रथम, किसान इंटर कॉलेज बिजनौर के आदर्श द्वितीय, राजकीय बे.कु. इंटर कॉलेज के फैयाज तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर दौड़ में आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज मुरादाबाद के यश तोमर प्रथम, गांधी इंटर कॉलेज मनबुआ बिजनौर के साकिब द्वितीय, नारायण इंटर कॉलेज दयाल बाला बिजनौर के अंकुश तृतीय रहे। त्रिकूद (ट्रिपल जंप) गांधी इंटर कॉलेज मनबुआ बिजनौर के साबिक प्रथम, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज मुरादाबाद के कार्तिक द्वितीय, रामपुर के दिनेश यादव तृतीय रहे।
जूनियर वर्ग शॉट पुट में स्मारक इंटर कॉलेज बादशाहपुर अमरोहा के यश चहल शास्त्री प्रथम, बीआरएस इंटर कॉलेज के रजत कुमार द्वितीय, हिंद इंटर कॉलेज संभल के बबलू तृतीय रहे। सब जूनियर वर्ग शॉट पुट में शास्त्री इंटर कॉलेज अमरोहा के घनिष्ठ प्रथम, जनता इंटर कॉलेज जुनावई संभल के अभिषेक यादव द्वितीय, नूतन इंटर कॉलेज बिजनौर के रवि शर्मा तृतीय रहे।
सीनियर वर्ग 800 मीटर दौड़ में पारकर इंटर कॉलेज मुरादाबाद के समद प्रथम, आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर के कमल द्वितीय, बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर के प्रिंस तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में जनता इंटर कॉलेज अमरोहा के अर्पित सिंह प्रथम, जनता इंटर कॉलेज अमरोहा के रितिक द्वितीय, चंदौसी इंटर कॉलेज संभल के रविंद्र कुमार तृतीय रहे। सीनियर वर्ग त्रिकूद में सिख इंटर कॉलेज अमरोहा के आदित्य चौधरी सिंह प्रथम, सिख इंटर कॉलेज अमरोहा के अर्पित सिंह द्वितीय, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज मुरादाबाद के अनंत कुमार तृतीय रहे। सीनियर वर्ग 5 किलोमीटर वॉक रेस में आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज मुरादाबा के आयुष कुमार प्रथम, सिख इंटर कॉलेज अमरोहा के बॉबी चौधरी द्वितीय, आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर के शुभम भारद्वाज तृतीय रहे।
बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज बिजनौर की शीबा प्रथम, गर्ल्स इंटर कॉलेज धमोरा रामपुर की ज्योति द्वितीय, गांधी इंटर कॉलेज मनबुआ बिजनौर की आकांक्षा तृतीय रहीं। 100 मीटर सीनियर वर्ग में मुरादाबाद की सानिया सलीम प्रथम, संभल की फरहाना द्वितीय, बिजनौर की दिव्यांशी तृतीय रहीं।
तीन किलोमीटर वॉक रेस में मुरादाबाद की खुशी पाटख प्रथम, प्राची द्वितीय और बिजनौर की सारिका तृतीय रहीं। सब जूनियर बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में अमरोहा की जानकी प्रथम, अमरोहा की प्रीत सिंह संधू द्वितीय, मुरादाबाद की सलोनी तृतीय रहीं। 100 मीटर जूनियर वर्ग में मानसी चौधरी (मुरादाबाद) प्रथम, नीलभी (अमरोहा) द्वितीय, वंशिका (अमरोहा) तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में कुमारी सिल्की (अमरोहा) प्रथम, कुमारी अंजू (मुरादाबाद) द्वितीय, कुमारी सना (बिजनौर) तृतीय रहीं।
कार्यक्रम अध्यक्ष संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल मनोज कुमार द्विवेदी, उप शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल ज्योति प्रसाद, डीआईओएस मुरादाबाद डॉ. अरुण कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।