फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सेवानिवृत्त नर्स ने अवैध क्लीनिक में कर दिया गर्भपात, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेव चंदौसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सेवानिवृत्त स्टाफ नर्स ने अपने घर में खुले अवैध क्लीनिक में ढाई माह की गर्भवती अनीता का गर्भपात करा दिया। महिला दो दिन दर्द से कराहती रही और क्लीनिक पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने सेवानिवृत्त नर्स को महिला की मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोडल अधिकारी ने जांच शुरू कर उपकरण सील कर दिए हैं। पुलिस ने सेवानिवृत्त स्टाफ नर्स के खिलाफ गैरइरातन हत्या की रिपेर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव बलकरनपुर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि सात दिसंबर को वह अपनी पत्नी अनीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी लेकर आया था। यहां उसे सेवानिवृत्त स्टाफ नर्स ओमवती देवी मिली। ओमवती ने स्वयं को सेवानिवृत्त स्टाफ नर्स बताया और अपने आवास विकास कॉलोनी स्थित घर व क्लीनिक पर ले आई। संतोष के मुताबिक, ओमवती ने अपने क्लीनिक पर अनीता का गर्भपात करने की बात कही। सात दिसंबर को वहीं पर उसका गर्भपात कर दिया। और बाद में घर भेज दिया। उधर, अनीता की हालत बिगड़ती गई। बृहस्पतिवार की रात अनीता की हालत ज्यादा खराब हो गई। वह शुक्रवार सुबह उसे स्टाफ नर्स के क्लीनिक पर लेकर आया। यहां अनीता को दो इंजेक्शन लगाए गए और दवा दी। इसके बाद अनीता की सांसें थम गईं। सेवानिवृत्त स्टाफ नर्स अनीता को चंदौसी के एक निजी अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें