फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रिटायर्ड नौसेना अधिकारी को जान से मारने की धमकी, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारतीय नौसेना के रिटायर्ड चीफ पेटी अधिकारी निर्मल मिश्रा को बकाया 50 लाख रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। एक महिला समेत दो लोगों ने उनके साथ मारीपट की। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने महिला सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ निवासी निर्मल मिश्रा नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी हैं। उन्हाेंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मौजूदा समय में महानगर में रहते हुए रिलायंस कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके साथ गौरव सिरोही नौकरी करते थे। गौरव की वजह से उनका परिचय बबीता विश्नोई निवासी हिमगिरि कॉलोनी हरथला से हुआ था।
बबीता विश्नोई की सिफारिश पर निर्मल मिश्रा ने उसके परिचित सरताज निवासी मोहल्ला नियारियान काजियान अगवानपुर को कुल 50 लाख रुपये उधार दिए थे। कुछ दिन बाद बकाया धन वापस मांगने पर सरताज ने उनको 10-10 लाख के दो चेक और 18 लाख का एक चेक दिया। बैंक में धनराशि न होने के कारण चेक बाउंस हो गए। इसके बाद निर्मल मिश्रा ने फर्रुखाबाद न्यायालय में चेक बाउंस का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद सरताज ने 18 मार्च 2025 को बबीता विश्नोई के घर पंचायत में निर्मल पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर सरताज और बबीता ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रिटायर्ड अधिकारी का आरोप है कि बबीता विश्नोई ने उनको फोन पर भी जान से मारने की धमकी दी है। इसकी रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि बबीता और सरताज के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें