फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: नशे में पिता से कर रहा था अभद्रता, विरोध किया तो मारा थप्पड़, गुस्से में बेटे को मार दी गोली

Tue, 02 Jan 2024 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिलारी  थाना क्षेत्र के गांव में सोमवार शाम बिजली विभाग के सेवानिवृत्त जेई ने अपने बेटे को गोली मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बेटा शराब पीकर पिता के साथ गाली-गलौज कर रहा था। पिता ने विरोध किया तो बेटे ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था।

विज्ञापन


घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अब इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पांच साल पहले बिजली विभाग से जेई सेवानिवृत्त हुए थे। उनके तीन बेटे हैं। दो बेटे चंदौसी की एक कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, सेवानिवृत्त जेई 22 वर्षीय तीसरे बेटे के साथ गांव में ही रहते हैं।

सोमवार शाम करीब सात बजे बेटा पीकर घर लौटा। पिता ने उसे टोक दिया तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी थी। उन्होंने बेटे को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान बेटे ने उन्हें दो थप्पड़ मार दिए थे। इससे गुस्साएं पिता कमरे में गए और अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाए।
विज्ञापन


और उन्होंने बेटे को गोली मार दी। गोली बेटे के पेट में दाहिनी साइड में लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। ग्रामीण और परिजन घायल को लेकर चंदौसी अस्पताल पहुंचे जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजन और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की है। जिसमें पता चला कि पिता पुत्र के बीच झगड़ा हुआ था। तहरीर मिलने पर केस दर्ज जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें