फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में सेवानिवृत्त सीओ ने पत्नी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सेवानिवृत्त पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) बीएस सिद्दू के बेटे ने उन पर माता से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के रामगंगा विहार निवासी डॉ. विशाल सिद्दू ने बताया कि उनके पिता बीएस सिद्दू यूपी पुलिस में सीओ पद से सेवानिवृत्त हैं। विशाल का आरोप है कि उनकी मां राकेश सिद्दू से पिता आए दिन मारपीट करते हैं। जिस कारण मां डिप्रेशन में चली गई हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे मां ने दवा के लिए पिता से पैसे मांगे। पिता ने पैसे तो दिए नहीं उल्टे मां को बुरी तरह पीट दिया। डॉ. विशाल घायल मां को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचे और उन्होंने पिता के खिलाफ तहरीर दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर घायल महिला का मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें