फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रिटायर्ड बैंक प्रबंधक से जमीन बेचने के नाम पर 16 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्लाॅट बेचने के नाम पर रिटायर्ड बैंक प्रबंधक से 16 लाख रुपये हड़प लिए। पैसा मांगने पर आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के मानसरोवर काॅलोनी निवासी हुकम सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मई 2015 से दिसंबर 2017 तक वह प्रथमा बैंक की करूला शाखा में मुख्य प्रबंधक के पद पर तैनात रहे। उनके कार्यकाल में लाजपतनगर निवासी मसूद आलम राणा और उनके साथी अक्सर बैंक में आते रहते थे। अप्रैल 2016 में मसूद आलम राणा ने बताया कि उसका ढक्का कुंदनपुर में 56.20 वर्गमीटर का प्लाॅट खाली है। प्लाॅट को बेचने के लिए साढ़े छह लाख रुपये में सौदा तय हो गया। बैंक मैनेजर ने एक लाख रुपये एडवांस दे दिए। तय हुआ कि चार माह में जमीन की रजिस्ट्री करा दी जाएगी। इसके बाद अलग-अलग मामलों में एक अगस्त 2016 को मसूद आलम राणा ने दस लाख रुपये और 6 जुलाई 2018 को पांच लाख रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि मसूद ने अपना प्लाॅट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। एसएसपी के आदेश पर मझोला पुलिस ने मसूद राणा के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं और धमकी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस विवेचना कर रही है। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें