मुरादाबाद। विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण हिंदू कॉलेज के व्यक्तिगत बीकॉम फाइनल के 37 छात्रों का ‘अधूरा’ रिजल्ट आने से उनका भविष्य खतरे में पड़ गया है। छात्र रिजल्ट ठीक कराने के लिए तीन महीने से हिंदू कॉलेज और विवि और कालेज के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक इनका रिजल्ट ठीक करके जारी नहीं किया गया है।
हिंदू कॉलेज के बीकॉम प्राइवेट तृतीय वर्ष के 37 छात्रों का परिणाम मौखिक परीक्षा के नंबर नहीं चढ़ने की वजह से तीन महीने के बाद भी उनका रिजल्ट क्लीयर नहीं हो पाया है। विश्वविद्यालय की और से 17 अक्तूबर को रिजल्ट घोषित किया गया था। रिजल्ट में 37 छात्रों के मौखिक परीक्षा के नंबर नहीं जुड़ पाए। जिसको ठीक कराने के लिए छात्र हिंदू कॉलेज और विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन रिजल्ट आने के तीन महीनें के बाद भी इन छात्रों के रिजल्ट को ठीक नहीं किया गया है। जिसकी वजह से उनकी आगे की पढ़ाई खतरे में पढ़ गई है।
वर्जन
बीकॉम फाइनल प्राइवेट 37 छात्रों के वायवा के नंबर ने चढ़ने की वजह से छात्रों का रुक गया है। उन सभी छात्रों के रिजल्ट ठीक कराने के लिए जानकारी दो महीनें पहले विश्वविद्यालय को भेज दी गई है। अब विश्वविद्यालय को इन छात्रों का रिजल्ट ठीक करना है। पता नहीं क्या वजह की अभी तक इन छात्रों का रिजल्ट ठीक नहीं किया गया है।
-डा वीवी सिंह प्राचार्य हिंदू कॉलेज मुरादाबाद
छात्रों का कहना
17 अक्तूबर को बीकॉम फाइनल का रिजल्ट आया था। रिजल्ट में वायवा के नंबर नहीं चढ़ने की वजह से रिजल्ट क्लीयर नहीं हो पाया था। तीन महीनें बीतने को हैं। अभी तक विश्वविद्यालय द्वारा रिजल्ट ठीक नहीं करा गया है। हिंदू कॉलेज और विश्वविद्यालय के चक्कर काट काट कर थक गए हैं। लेकिन कोई नहंीं सुनता।-- विक्रम सिंह प्राइवेट छात्र बीकॉम हिंदू कॉलेज मुरादाबाद
तीन महीने से रिजल्ट ठीक कराने के लिए लगातार हिंदू कॉलेज और विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन अभी तक रिजल्ट ठीक नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से आगे की पढ़ाई खतरे में पड़ गई है।--वात्सल्य गुप्ता प्राइवेट छात्र बीकॉम हिंदू कॉलेज मुरादाबाद
विश्वविद्यालय की लापरवाही हमें भारी पड रही है। तीन महीनें हिंदू कॉलेज और विश्वविद्याल के चक्कर काटने के बाद भी रिजल्ट ठीक नहीं हुआ है। हर बार बस यही कह कर भरोसा दिया जाता है कि जल्द ही रिजल्ट ठीक कर दिया जाएगा।--विशाल दुआ प्राइवेट छात्र बीकॉम हिंदू कॉलेज मुरादाबाद
रिजल्ट ठीक कराने के लिए विश्वविद्यालय और हिंदू कॉलेज के तीन महीनें से चक्कर काट रहा हूं। लेकिन अभी तक वायवा के नंबर रिजल्ट में चढ़ा कर उसको क्लीयर नहीं किया गया है। जिसकी वजह से आगे पढ़ने के लिए प्रवेश नहीं लिया गया है।--विशव गुप्ता प्राइवेट छात्र बीकॉम हिंदू कॉलेज मुरादाबाद
जब भी कॉलेज जाते हूं। यही कहकर भरोसा दिया जात है कि जल्द ही रिजल्ट ठीक करा दिया जाएगा। लेकिन तीन महीनें बीतने के बाद भी रिजल्ट क्लीयर नहीं हो पाया है।--यश अग्रवाल प्राइवेट छात्र बीकॉम हिंदू कॉलेज मुरादाबाद
17 अक्तूबर को विश्वविद्यालय ने रिजल्ट जारी किया था। जिसे तीन महीनें बीतने को हैं। जिसमें वायवा के नंबर से चढ़ने की वजह से रिजल्ट क्लीयर नहीं हो पाया है। लगातार उसको ठीक कराने के लिए हिंदू कॉलेज और विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन रिजल्ट अभी तक ठीक नहीं हुआ है। जिसकी वजह से आगे की पढ़ाई खतरे में पड़ गई है।--वरिष्ठ वार्ष्णेय प्राइवेट छात्र बीकॉम हिंदू कॉलेज मुरादाबाद