बिलारी। क्षेत्र के आजमनगर चौपड़ा गांव में रविवार दोपहर गोस्वामी समाज की ओर से पीडीए की बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने 2027 के विधानसभा चुनाव में यूपी में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
वहीं मुख्य अतिथि सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि पीडीए से जुड़े लोग अभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सपा की नीतियों जन-जन तक पहुंचाकर अधिकाधिक लोगों को सपा से जोड़े। अन्य वक्ताओं ने प्रत्येक बूथ स्तर पर सपा की मजबूत कमेटी बनाने पर भी जोर दिया।
बैठक के अंत में लोगों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री बनाए जाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान, इश्तयाक सैफी, शिवम गोस्वामी, सर्वेश गोस्वामी, अमित गोस्वामी, रनवीर गोस्वामी, राजवीर गोस्वामी, गेंदनलाल गोस्वामी, आनंद गिरि, शिवम गिरि, गंगाराम गिरि, रमाकांत सैनी, सखाबत हुसैन व निसार हुसैन आदि रहे। संवाद