ठाकुरद्वारा। नगर के एक दुकानदार को कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी के संचालक ने बाहर से बाहर से खरीदारी करने पर अपने साथियों के साथ उसके घर में घुसकर मारा पीटा। घर में रखा सामान और कोल्ड ड्रिंक को नष्ट कर दिया। नगर के मोहल्ला तिकोनिया निकट निवासी महाराज सिंह ने सोमवार की शाम को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी इसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने सस्ते रेट पर बाहर से कोल्ड ड्रिंक मंगवाया था। वह सोमवार को सुबह 11 बजे गाड़ी से कोल्ड ड्रिंक की पेटियों को उतरवा रहे थे। तभी वहां पर नगर की कोल्ड ड्रिंक एजेंसी का संचालक मोहम्मद अख्तर अब्दुल रहीम और चार अज्ञात लोग आ गए। बाहर से कोल्ड ड्रिंक मंगवाने की रंजिश में उसके साथ गाली गलौज करने लगे। गाड़ी में रखे कोल्ड ड्रिंक की पेटियों को नाली में फेंक कर तोड़ दिया। फिर घर और दुकान में घुसकर उसके साथ जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महाराज महाराज सिंह का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के बाद पुलिस ने महाराज सिंह की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद अख्तर, अब्दुल रहीम और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।