फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिजली-पानी की किल्लत से जूझ रहे ठाकुरद्वारा के वार्ड पांच के लोग

Sun, 12 Jul 2026 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के वार्ड पांच के लोग जलभराव, टूटी सड़कों, बिजली पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वार्ड की आबादी लगभग 3500 है। इस वार्ड में खाकेश्वर मंदिर के सामने स्थित खंडहर छात्रावास से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसका मलवा टूटकर सड़क पर गिरता रहता है। इस वार्ड में विवेकानंद कॉलोनी, नंगलिया रोड, अग्रवाल सभा रोड बड़ा बाजार , कोतवाली सहित लगभग सभी सरकारी विभाग के कार्यालय भी आते हैं। नंगलिया रोड पर पूर्व विधायक डॉ मोहम्मद उल्ला घर के सामने रखा ट्रांसफार्मर आग लगने से आए दिन फुंकता रहता है। जिससे इस क्षेत्र में स्थित कोचिंग सेंटरों में शिक्षण कार्य भी प्रभावित होता है। कोतवाली तिराहे से कोर्ट रोड जाने वाली सड़क पर अवैध पार्किंग से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं अमृत 2,0 योजना में खोदी गई सड़कों की मरम्मत ठीक से न होने से नागरिकों को उन पर चलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मेरी दुकान के सामने स्थित पुराने बंद खंडहर छात्रावास से हर समय मलवा टूटकर गिरता रहता है जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मोहल्ले में ठीक से नालियों की साफ सफाई न होने और नालियों के क्षतिग्रस्त होने की भी शिकायत की गई है।-पूनम सक्सेना
नंगलिया रोड पर हर साल बारिश में कुड़का नदी पर पक्के अतिक्रमण और साफ सफाई न होने से बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं। इस बारे में क्षेत्र के नागरिकों ने समाधान दिवस में भी दो बार शिकायत की लेकिन अभी तक नदी पर किया गया पक्का अतिक्रमण और इसकी साफ सफाई नहीं की गई है।-सचिन कुमार
विज्ञापन

खाकेश्वर मंदिर के सामने लगे सरकारी हैंडपंप से गंदा पानी आ रहा है। पानी की नई पाइप लाइन में अभी तक कनेक्शन नहीं किए गए हैं इससे लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।- रितेश शर्मा
कोतवाली तिराहे से कोर्ट जाने वाली सड़क पर अवैध पार्किंग से यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। कोतवाली के सामने स्थित सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त है। इसके अलावा कॉलेज के पीछे की सड़क, तहसील जाने वाली और सेंट्रल बैंक मार्ग की सड़क भी काफी समय से क्षतिग्रस्त है।-राजेंद्र चंद्र पांडे, पूर्व सभासद
कुड़का नदी की सफाई के लिए एस्टीमेट बना रहा है शीघ्र नदी पर सफाई का काम शुरू हो जाएगा। नई पाइपलाइन से आ रही समस्या और क्षतिग्रस्त सड़कों को 15 दिन के भीतर ठीक करने के निर्देश संबंधित एजेंसी को दिए गए हैं।-अशोक कुमार खरवार, अधिशासी अधिकारी
वार्ड की मुख्य समस्या इस क्षेत्र में बारिश में होने वाला जलभराव और विद्युत आपूर्ति में हो रहा अवरोध है। पूर्व विधायक के घर के सामने लगे ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड है जो आग लगने से आए दिन फुंक जाता है इसलिए विद्युत विभाग को इस क्षेत्र में एक और बड़ा ट्रांसफार्मर सुचारु विद्युत आकृति के लिए लगाना चाहिए।-अंकित शर्मा, सभासद
विज्ञापन

फोटो 1 से 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें