फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी के शमा गुलशन ए साबरी होटल के मालिक पर रिपोर्ट

Thu, 02 Apr 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। डीएम की अनुमति मिलने के बाद पूर्ति निरीक्षक ने शमा गुलशन ए साबरी के होटल के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उस पर घरेलू गैस सिलिंडरों की खरीद फरोख्त करके व्यावसायिक कार्यों में दुरुपयोग करने का आरोप है।
विज्ञापन


25 मार्च की दोपहर में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र कुमार और पूर्ति लिपिक की संयुक्त टीम ने कुंदरकी नगर में रेलवे स्टेशन के सामने संचालित शमा गुलशन ए साबरी होटल पर छापा मारकर जांच की तो जांच के दौरान होटल से एचपी कंपनी के तीन घरेलू गैस सिलिंडर जिसमें से दो घरेलू गैस सिलिंडर खाली और एक घरेलू गैस सिलिंडर में गैस भरा था जबकि गैस भरे सिलिंडर का होटल में बिरयानी, छोले, दही फुल्की आदि पकवान तैयार करने में प्रयोग होता पाया गया। दुकान से बरामद घरेलू गैस सिलिंडरों के गैस कनेक्शन के संबंध में अभिलेख मांगे जाने पर होटल मालिक शफीक अहमद द्वारा कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं कराए गए। पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र कुमार की तहरीर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें