फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी और मारपीट में पांच लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी और मारपीट में पांच लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

कुंदरकी पुलिस ने मुकदमे की शुरू की जांच
कुंदरकी। पुलिस ने धोखाधड़ी और मारपीट करने के आरोप में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के ग्राम बाछल भूड़ निवासी नवाब जान ने कुंदरकी थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने अपने भाई राहत जान, मोहम्मद नबी और अहमद जान ने वर्ष 1994 में ग्राम बाछल भूड़ में ही चौदह बीघा आराजी में से सात बीघा भूमि खरीदी, जिसकी रजिस्ट्री भी कराई थी। इसके बाद वर्ष 1999 में भी जमीन खरीदी थी। नवाब जान का आरोप है कि आरोपी राहत जान और उसके बेटों ने भूमि में से एक बटा चार भाग को उसके साथ धोखाधड़ी करके महबूब हुसैन और उनके बेटे नादिल निवासी ग्राम अहमद नगर जैतबाड़ा को बेच दी और रजिस्ट्री भी करा दी। इस बारे में जब उसने 11 जनवरी 2020 को इन लोगों से कहा कि जमीन क्यों बेची है। इसी बात को पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर राहत जान, शाहे जान, शाहे बान, महबूब हुसैन और नादिल निवासी ग्राम अहमद नगर जैतबाड़ा थाना कुंदरकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें