पाकबड़ा। कोरोना महामारी में ड्यूटी पर नहीं आने वाले आधा दर्जन नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ जिलाधिकारी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
टीएमयू के निदेशक अजय गर्ग ने जिलाधिकारी को दिये अपने प्रार्थना पत्र में कहा की कोरोना जैसी महामारी से देश जूझ रहा हैं। चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ अपनी जान दांव पर लगाकर ड्यूटी को अजांम दे रहे हैं लेकिन करीब आधा दर्जन नर्सिंग स्टाफ जो टीएमयू में तैनात है, अपनी ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। लगातार कई बार उनको फोन करके ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया लेकिन इसके बाद भी वह ड्यूटी पर नही आये हैं और दूसरे अस्पतालों में नौकरी कर रहे हैं। नौकरी छोड़ने का कोई पत्र भी उन्होंने नहीं दिया हैं। टीएमयू के निदेशक ने आरोप लगाया की तीन नर्सिंग स्टाफ निजी अस्पमाल में नौकरी कर रहे हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर पाकबड़ा पुलिस ने मामले की रिपोर्ट महामारी एक्ट में दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।