फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना के चार मामलों में 27 के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दहेज प्रताड़ना के चार मामलों में महिला थाना पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें एक मामले में विवाहिता द्वारा ससुर पर छेड़खानी और विरोध करने पर पति द्वारा तीन तलाक देने का आरोप है। इसके अलावा एक मामले महिला ने देवर द्वारा छेड़खानी व विरोध करने पर ससुरालियों द्वारा तकिये से गला दबाकर हत्या की कोशिश की बात कही है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने महिला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी जून 2019 में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिमगिरी कालोनी निवासी इंवर्टर-बैटरी का काम करने वाले मोहसिन के साथ हुई थी। पीड़िता ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी सिटी के आदेश पर आरोपी पति मोहसीन, ससुर यासीन, सास नाजमा, जेठ मोईन, समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट ओर तीन तलाक का केस दर्ज किया गया है।
वहीं, मोनिका ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2020 में कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव वायेपुर की मिलक निवासी प्रेमशंकर के साथ हुई थी। ससुराल वाले पचास हजार रुपये और आल्टो कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। अप्रैल में जेठ और ससुर ने विवाहिता के साथ छेड़खानी। इसके अलावा पति प्रेम शंकर ने अपनी कास्मेटिक की दुकान में समान बढ़ाने के लिए उसके पिता से बीस हजार रुपये उधार के नाम पर लिए और मांगने पर मारपीट करने कर भगा दिया। एसओ महिला थाना ज्योति सिंह ने बताया कि पति प्रेमशंकर, सास, शीला, ससुर ताराचंद, जेठ राकेश, राजकुमार व धर्मवीर, जेठानी नीतू व आशा और चचिया ससुर वीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव खैरुल्लापुर निवासी आरती ने बताया कि उसकी शादी 10 फरवरी 2020 को बिजनौर के गांव अमीनाबाद निवासी दीपक कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। पति पर पेट में लात मार गर्भपात कराने व सिगरेट से जलाने तथा 20 जून को पति और अन्य ससुरालियों द्वारा मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति दीपक कमार, ससुर सुखदेव सिंह, जेठ अर्जुन सिंह व सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट व गर्भपात कराने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उधर, थाना भगतपुर के ग्राम चांदपुर निवासी तबस्सुम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी पुत्री रहमत जहां का विवाह 21 नवंबर 2019 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला रामपुर के थाना टांडा ग्राम लोधीपुर निवासी मो. सलीम के साथ हुआ था। आरोप है कि इसके बाद ससुराल के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने। देवर ने छेड़खानी व अन्य ससुराल वालों ने मुंह तकिया से दबाकर हत्या की भी कोशिश की। आरोप है कि पति से शिकायत की तो उसने मारपीट कर भगा दिया। एसएसपी के आदेश पर महिला थाना प्रभारी ने पति सलीम, सास हाजरा, ससुर तसलीम, देवर फईम, सुलेमान, यासीन, ननद शहनाज व कदीर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट व हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें