फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसगुल्ले बांटने के आरोप में प्रधान पद की महिला दावेदार समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोशल मीडिया पर गांव में रसगुल्ले बांटने की वीडियो वायरल होने के मामले में मझोला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनकपुर देहात उर्फ भोला की मिलक गांव में प्रधान पद की महिला दावेदार सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर गांव में रसगुल्ले बांटने की एक वीडियो वायरल हुई थी। बताया जा रहा था कि ये वीडियो मझोला थाना क्षेत्र के सोनकपुर देहात उर्फ भोला की मिलक गांव की है। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद केस दर्ज कराया है। थाने के सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि सोशल मीडिया से मिली वीडियो में प्रधान पद की दावेदार संतरेश द्वारा अपने परिचितों के माध्यम से वोटरों को लुभाने के लिए रसगुल्लों का वितरण कराया जा रहा है। जानकारी करने पर पता चला कि सात अप्रैल को वोटरों को लालच देन के लिए प्रधान पद की दावेदार संतरेश के लिए वोटरों को लालच देने के लिए गांव का ही सजत और कांठ निवासी अमित रसगुल्ले बांट रहे थे। इससे आचार संहित का उल्लंघन और चुनाव में असर डालने के आरोप में उक्त तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जाता है कि वीडियो कई दिन पहले वायरल हो गई थी लेकिन इस मामले में शिकायज दर्ज कराने कोई नहीं आया। इसलिए इंतजार के बाद पुलिस ने रविवार को खुद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें