फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डॉक्टर समेत चार पर मारपीट और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थाने में डॉक्टर समेत चार के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन

नागफनी थाना प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि एक व्यक्ति की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जिसमें उसने बताया था कि घर के दरवाजे के सामने कूड़े का ढेर लगा दिया था। इसी बात को लेकर डॉ. नसीम से कहासुनी हो गई थी। आरोप लगाया कि डॉ. नसीम ने मुस्तफा, उसके भाई शाहरूख और पिता हाजी अनीस को कॉल करके बुला लिया। चारों आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसकी पत्नी से छेड़खानी की। विरोध करने पर तमंचे से फायर कर धमकी भी दी। पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। कोर्ट के आदेश पर नागफनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें