फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवतियों के अपहरण के दो मामलों में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 20 Mar 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग ग्रामों में युवतियों के अपहरण के दो मामलों में थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते ही अपह्त युवती और उसका अपहरण करने के आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समसपुर गांव निवासी ग्रामीण की ओर से बृहस्पतिवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बीती 17 मार्च की आधी रात को 11 बजे गांव निवासी रजनेश उसकी 18 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। ग्रामीण का यह भी आरोप है कि उसकी बेटी घर में भैंस खरीदने के लिए रखे हुए 50 हजार रुपये नकद और एक जोड़ी सोने के कुंडल भी अपने साथ ले गई। ग्रामीण द्वारा जब इसकी शिकायत रजनेश के पिता से की गई तब पिता रामचरन, भाई विक्की और रजनेश की मां ने उसे जान से मारने तथा उसकी बेटी को कहीं भेज देने की धमकी दी। पुलिस ने रजनेश, रामचरन, विक्की और रजनेश की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना में चिड़िया भवन गांव निवासी ग्रामीण की ओर से बुधवार रात थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बीती 16 मार्च की सुबह 11 बजे गांव निवासी विनोद उसकी 19 साल की बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गया। जाते समय ग्रामीण की बेटी घर में रखे सोने और चांदी के गहने तथा 25 हजार रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गई। ग्रामीण ने जब आरोपी विनोद के भाई मदन और शिव नारायणन पिता ब्रजलाल और माता से शिकायत की तब पांचों ने उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें