फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक पर हमला करने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के चाऊ की बस्ती लाइनपार निवासी आदित्य सैनी ने बताया कि 27 अगस्त को होली के मैदान के पास साइड में अपने दोस्तों के साथ जन्माष्टमी का कार्यक्रम देख रहा था। इसी दौरान मोनू यादव अपने भाई अंकित यादव और दो अन्य युवकों के साथ बाइक से आया गया। आदित्य ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी।
उस वक्त को मामला शांत करा दिया गया था था, लेकिन 29 अगस्त की रात करीब आठ बजे वह दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवा कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में मोनू, अंकित यादव ने अपने एक साथी के साथ उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसे बेल्टों से पीटा। मझोला थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोनू यादव, उसके भाई अंकित यादव समेत तीन के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें