फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सिपाही भर्ती में 21 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में 26 केंद्रों पर पांच दिन चली सिपाही भर्ती परीक्षा में 25,526 अभ्यर्थियों ने मैदान छोड़ दिया, जबकि सिपाही बनने की चाह में 91,594 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पांच दिन में 10 पालियों में हुई परीक्षा में 21.79 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार को अंतिम दिन दोनों पाली में 18,695 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4,729 अथ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए मुरादाबाद में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 23 अगस्त से शुरू हुई परीक्षा पांच दिन चली और प्रतिदिन दो-दो पालियों में परीक्षा हुई। पहले चरण में 23, 24 और 25 अगस्त को फिर दूसरे चरण में 30 और 31 अगस्त को परीक्षा संपन्न हुई। शनिवार को अंतिम दिन पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू हुई, जिसमें 9,274 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शुरू हुई, जिसमें 9,421 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा के नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मुरादाबाद में 26 केंद्रों के लिए 1,17,120 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन 25,526 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। 91,594 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि पांचों दिन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। यह परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। जिले में कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं हुई।
विज्ञापन



परीक्षा छूटने पर लगा जाम
शनिवार को भी दो पाली में परीक्षा कराई गई। पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे छूटी तो रेलवे स्टेशन रोड पर जाम लग गया। तब तक दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी शहर में पहुंच चुके थे। यातायात पुलिस और थानों की पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात चालू करवाया। दूसरी पाली की परीक्षा शाम पांच बजे छूटी तो फिर शहर में जाम लग गया। टीआई अनुराधा सिंघल ने पुलिस टीमें लगाकर जाम खुलवाया और यातायात चालू करवाया। रात आठ बजे के बाद ही यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें