ठाकुरद्वारा। शनिवार को स्योहारा रोड स्थित कमालपुरी चौराहे पर अतिक्रमण और ओवरलोड वाहनों के कारण पूरे दिन लंबा जाम लगा रहा। जाम के कारण लोगों को वहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कमालपुरी चौराहे, कदीर तिराहे और अन्य स्थानों पर अतिक्रमण बरकरार है। काफी समय से विभिन्न संगठनों द्वारा दिन में ओवरलोड बड़े वाहनों डंपरों आदि को न चलने देने की मांग प्रशासन से की जा रही है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पिछले दिनों भाजपा ने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन दिया था। इस पर एसडीएम ने एएसपी से इस बारे में बातचीत करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस स्थिति के चलते शनिवार को कमालपुरी चौराहे पर अतिक्रमण और ओवरलोड वाहनों के कारण पूरे दिन लंबा जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोगों को मिनटों का सफर घंटे में तय करना पड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। लेकिन बार-बार वहां पर जाम लगता रहा।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।