फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के साथ मारपीट मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में छह आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिरकोई भोगपुर मिठौनी निकट कांशीराम नगर पुलिस चौकी निवासी अधिवक्ता ब्रजलाल जाटव ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया है कि वह एक सितंबर को सायं करीब 7.30 बजे थाना कटघर के मकबरा रोड हज्जन मार्केट के सामने वाली गली निवासी शुएब पासा के पास अपने साथी संजीव दिवाकर के साथ गया था। वह पासा के पास उधार दिए गए रुपयों को मांगने गया था। आरोप है कि हज्जन मार्केट के पास मोहल्ला पीरजादा निवासी तालिब अंसारी, उनका पुत्र शाकिब अंसारी व आकिब अंसारी, फैजान कुरैशी, आमिर और आरिश व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए तंज कसने लगे। विरोध करने पर गालियां दी और मारपीट कर घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर पार्षद सलीम वारसी, शुएब हसन पासा व संजीव दिवाकर ने बचाया। अधिवक्ता का आरोप है कि उसने घटना की रिपोर्ट लिखानी चाही, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी कटघर आरपी शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आपसी विवाद का सामने आया है। मामले की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें