कुंदरकी। ससुराल आए एक युवक ने अपनी नाबालिग साली को बुरी नियत से दबोच लिया। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी उसको छोड़कर फरार हो गया। किशोरी की मांग की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने एसएसपी मुरादाबाद को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि करीब 16 साल पहले उसकी बड़ी बेटी का विवाह मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निवासी विजेंद्र सिंह के साथ हुआ था। लेकिन दामाद उसकी 16 वर्षीय छोटी बेटी पर गलत निगाह रखता है। वह कई बार छेडखानी कर चुका है। 27 जनवरी को समय करीब सात बजे उसका दामाद घर पर आया था तो घर में उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी। महिला का आरोप है कि घर में उसे अकेली देखकर उसकी बेटी को दामाद ने बुरी नियत से दबोच लिया। शोर सुनकर जब वह घर में आई तो दामाद उसकी बेटी को छोड़कर भाग गया। जिसके बाद 28 जनवरी को छोटा बेटा आरोपी के घर पर शिकायत करने पहुंचा तो मारपीट की गई और घर से भगा दिया। 29 जनवरी को सिविल लाइन थाने में उसके बेटों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया।