बिलारी। नगलिया जट गांव में ससुरालियों द्वारा दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न करने के आरोप में पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के मल्लपुर गांव निवासी कुंवर सेन की पत्नी छोटी की ओर से शनिवार शाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि पांच वर्ष पहले उसकी शादी नगलिया जट गांव निवासी रामनिवास के बेटे राजकुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति राजकुमार, ससुर राजकुमार, ननद आरूषि, चचिया ससुर विक्रम और बब्लू तथा फुफिया ससुर रंजीत ने मायके से 50 हजार रुपये नकद तथा दहेज का और सामान लाने की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पांचाें आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।