फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे पर मरम्मत सेे मूंढापांडे में लगा घंटों जाम, धूप में परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रझेड़ा नदी पर मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को पांच घंटे तक जाम लगा रहा। चिलचिलाती धूप में बस में सवार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कराई।
विज्ञापन

हाईवे पर दलपतपुर के नजदीक रझेडा नदी है। यहां सड़क काफी उबड़ खाबड़ हो गई थी। शुक्रवार को एनएचएआई ने सड़क की एक लेन को रोककर उसकी मरम्मत का कार्य शुरू कराया। दोपहर लगभग तीन बजे से एक लेन रोकने पर जाम लग गया।
धीरे-धीरे हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। नदी से तीन किलोमीटर दूर जीरो प्वाइंट तक सिर्फ वाहन ही वाहन दिखाई दे रहे थे। रोडवेज बसों में सवार यात्री बेहाल हो गए। तेज धूप में लोग हाईवे पर उतरकर पानी ढूढ़ने लगे। स्थिति गंभीर होने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने किसी प्रकार एक लेन में वाहनों को खड़ा किया। सभी वाहन एक-दूसरे से आगे निकलना चाहते थे। पुलिस के सख्ती करने पर वाहन चालक एक लाइन में लग गए। इसके बाद लखनऊ और दिल्ली मार्ग पर वाहन चलने लगे। रात आठ बजे तक यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
इस बारे में एनएचएआई के असिस्टेंट मैनेजर पौरूष कुमार ने बताया कि उनको अनुमान नहीं था कि एक लेन बंद होने पर जाम लग जाएगा। अभी सड़क की मरम्मत का कार्य चलेगा। यातायात व्यवस्था बाधित हो सकता है। इसके लिए पुलिस की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें