फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिना डॉक्टरों के चलता मिला रिलीफ अस्पताल, पंजीकरण निरस्त

Tue, 23 Dec 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। क्षेत्र में एक बार फिर एडी हेल्थ व उनकी टीम ने अस्पतालों में अचानक निरीक्षण किया। रिलीफ अस्पताल में कोई योग्य डॉक्टर नहीं मिला। बिना चिकित्सकों के अस्पताल का संचालन किए जाने पर विभाग ने पंजीकरण निरस्त कर दिया। जल्द से जल्द एडी कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में चर्चा है कि अस्पताल का संचालन सपा के पूर्व विधायक के छोटे भाई करते हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग इस पर खामोश है। विधायक के भाई की ओर से भी कोई टिप्पणी नहीं की गई है। सोमवार को प्रभारी एडी हेल्थ डॉ. आशु अग्रवाल ने टीम के साथ पाकबड़ा क्षेत्र में छापामारी कर कई अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब्स की जांच की। कार्रवाई की भनक लगते ही कई झोलाछाप शटर गिराकर भाग गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर तक पाकबड़ा, डींगरपुर रोड और आसपास के इलाकों में सक्रिय रही। इस दौरान अस्पतालों के पंजीकरण, चिकित्सकों की उपस्थिति और स्टाफ की योग्यता से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई। कई अस्पतालों में न तो पंजीकृत डॉक्टर मौजूद मिले और न ही प्रशिक्षित स्टाफ।

इन अस्पतालों में की गई जांच
एडी हेल्थ की जांच में समाथल रोड स्थित उजाला अस्पताल, मीर अस्पताल, रिलीफ अस्पताल, बचपन हॉस्पिटल, क्योर अस्पताल, न्यू इंडियन हॉस्पिटल, ग्लोबल हॉस्पिटल और इलाही अस्पताल में चेकिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम के मुताबिक इन अस्पतालों में व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गईं। स्टाफ से पूछताछ पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। इस पर संबंधित संचालकों से जरूरी दस्तावेज और पंजीकरण से जुड़े कागजात तलब करते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। क्योर अस्पताल में भी डॉक्टर नहीं मिले। मामले में जांच के लिए एडी हेल्थ ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वर्जन
क्षेत्र में अपंजीकृत अस्पतालों के विरुद्ध अभियान के तहत प्रभारी एडी ने चेकिंग की। रिलीफ अस्पताल में कोई डॉक्टर न पाए जाने के कारण पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। अन्य कई संचालकों के खिलाफ जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. अमित सक्सेना, प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें