फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण पर गुस्साए परिजनों ने आरोपी युवक की मां के कपड़े फाड़े, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sun, 07 Feb 2021 11:58 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण पर गुस्साए परिजनों ने आरोपी की मां पर हमला बोल दिया। इसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि महिला को निर्वस्त्र करके घुमाया गया, लेकिन पुलिस ऐसी घटना से इनकार कर रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी को गांव का एक युवक फुसलाकर अगवा करके ले गया। परिजनों ने किशोरी की खोजबीन की, लेकिन न मिलने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। इस बीच किशोरी के अगवा करने का मामला तूल पकड़ गया। जिस पर गुस्साए किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक के घर पर धावा बोल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धावा बोलने पर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे और धावे के बीच आरोपी युवक की मां मिल गई। आरोप है कि युवती के परिजनों ने युवक की साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ डाले। कुछ लोगों का कहना है कि महिला को निर्वस्त्र करके घुमाया गया, लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है। मारपीट में घायल महिला सीएचसी पर इलाज कराया गया है। मामले में ग्रामीण की बेटी के अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी को अगवा करके ले गया। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने युवक की मां के साथ मारपीट और कपड़े फाड़ने के आरोप में भी दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


किशोरी के अपहरण को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला है। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने आरोपी युवक की मां के साथ मारपीट की है। मारपीट में उसके कपड़े फट गए हैं। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से आई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी के अपहरण में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला के साथ मारपीट करने और उसके कपड़े फाड़ने के आरोप में भी दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की बात गलत है। पीड़ित महिला ने भी इस तरह का बयान नहीं दिया है। गांव के लोगों ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है। - शगुन गौतम, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें