फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने की सजा: घर में अकेली थी विवाहिता, अचानक आए मां और भाई ने कर दिया ऐसा हाल

Fri, 27 Jan 2023 12:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में एक विवाहिता ने माता-पिता और भाई पर मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, पीड़िता ने प्रेम विवाह किया था। प्नेेम विवाह से नाराज मां और भाई ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में प्रेम विवाह करने वाली युवती के साथ उसके परिजनों ने मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने माता-पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अमरोहा नगर के मोहल्ला किशनगढ़ की रहने वाली युवती ने मोहल्ले के ही युवक से सात महीने पहले प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद वह अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी। लेकिन एक सप्ताह पहले दोनों दिल्ली से आकर मोहल्ला किशनगढ़ में ही रहने लगे थे। 

आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसका पति पर काम करने गया हुआ था। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। तभी पिता मां और भाई घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। तभी उसके पति घर आ गया और उन्होंने बमुश्किल बचाया। 
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में दंपती और बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें