फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amorha: चारा लेकर लौट रही युवती के साथ हैवानियत, विरोध करने पर किया घिनौना काम, धमकी भी दी

Fri, 27 Jan 2023 11:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही युवक पर हैवानियत का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के जोया डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव में क्षेत्र से पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रही युवती के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। परिजनों को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। किसान की बेटी 25 जनवरी की सुबह 9 बजे खेत पर गन्ना छीलने के लिए गई थी करीब 10:30 बजे वह पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि तभी गांव के ही रहने वाले शहरोज ने उसे पकड़ लिया। उसके सिर पर रखा अगौला गिरा दिया और गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। 

विरोध करने पर मारपीट की। घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी शहरोज के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें