मुरादाबाद। दयानंद आर्य कन्या कॉलेज में पंजीकरण प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। कॉलेज में स्नातक के लिए कुल 740 सीटों के लिए अभी तक 50 आवेदन आए हैं। कॉलेज में धीमी प्रक्रिया में पंजीकरण के लिए छात्राओं का टेक्निकल कोर्सों में रुचि, सेमेस्टर स्तर की परीक्षाओं का होना व छात्राओं का शहरों की ओर रुख बताया जा रहा है।
गुरु जंभेश्वर विश्व विद्यालय से संबद्ध केजीके कॉलेज, हिंदू कॉलेज, दयानंद आर्य कन्या पीजी कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों में स्नातक में पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भरते समय जिस कॉलेज का चयन करेगा, उसका सत्यापन उसी कॉलेज में होगा। दयानंद कॉलेज में तीन जून से पंजीकरण चल रहा है। इस बार अभी तक केवल 50 छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें बीए कोर्स के लिए 45 और बीएसी कोर्स के लिए पांच पंजीकृत छात्र शामिल हैं। अगर इसी तरह पंजीकरण होता रहा है तो इस बार आधी सीटें खाली रह जाएंगी। दयानंद आर्य कन्या पीजी कॉलेज में सत्र 2024-2025 में 255 सीटें खाली रह गई थीं। 2019 के बाद से कॉलेज में हर साल 10 से 15 प्रतिशत छात्राएं कम प्रवेश ले रही हैं। दाखिले में ऑनलाइन आवेदन की की अंतिम तिथि 20 जून होगी। इसके बाद पंजीकरण नहीं किए जाएंगे।
00
निशुल्क पंजीकरण की व्यवस्था
- स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दयानंद आर्य कन्या पीजी कॉलेज में निशुल्क पंजीकरण की व्यवस्था है। केवल छात्राओं से विश्वविद्यालय की ओर से जारी शुल्क देना होगा। कोई भी छात्रा कॉलेज में जाकर पंजीकरण करा सकती है।
00
कोर्स-सीटों की संख्या - पंजीकरण
बीए- 560 - 45
बीएससी- 180 - 5
00
वर्जन
- स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। क्यों कि आगे चलकर परीक्षा शिड्यूल खराब होता है। इसलिए विद्यार्थी अंतिम तिथि तक पंजीकरण अवश्य करा लें।- प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद