फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पार्किंग में वसूली को लेकर भाजपा नेता और व्यापारी में हाथापाई, पार्टी के पदाधिकारियों पर लगाए आरोप

Sun, 23 Oct 2022 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

व्यापारी रुचिन कत्याल ने बताया कि रोज की तरह जब वह अपने दो पहिया वाहन को खड़ा करने जा रहे थे तब वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने को भाजपा का पदाधिकारी बताते हुए दस रुपये पार्किंग शुल्क मांगा।आरोप है कि पार्किंग ठेके की कॉपी और पार्किंग रसीद मांगने पर उनके साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के बाजार में लोगों की सुविधा के लिए तय किए गए पार्किंग स्थल पर अवैध वसूली किए जाने का विरोध करने पर शहर के एक भाजपा नेता और व्यापारी में विवाद हो गया। नौबत हाथापाई और गालीगलौज तक पहुंच गई। किसी तरह वहां मौजूद अन्य व्यापारियों ने बीचबचाव कर दोनों को अलग किया। इस विवाद का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

उधर व्यापारी ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला सत्तापक्ष के नेता द्वारा अवैध वसूली से जुड़ा होने के कारण खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।दिवाली के मौके पर शहर में लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने पुरानी तहसील, टाउनहाल स्थित पुरुष व महिला अस्पताल तथा जेल के पीछे वाहन खड़ा करने के लिए अस्थायी पार्किंग बनाई है।

Trending Videos
विज्ञापन

पुरानी तहसील परिसर में उसके आसपास के व्यापारी अपना वाहन काफी पहले से वहां खड़ा करते रहेे हैं। शहर निवासी व्यापारी रुचिन कत्याल ने बताया कि रोज की तरह जब वह अपने दो पहिया वाहन को खड़ा करने जा रहे थे तब वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने को भाजपा का पदाधिकारी बताते हुए दस रुपये पार्किंग शुल्क मांगा।

आरोप है कि जब उसने पार्किंग नि:शुल्क होने की बात कहते हुए भाजपा पदाधिकारी विशाल सिंह गोलू से पार्किंग ठेके की कॉपी और पार्किंग रसीद मांगी तो वह उनसे अभद्रता, हाथापाई और गालीगलौज करने लगा। व्यापारी ने बताया कि विशाल भाजपा मध्य नगर में मंडल महामंत्री है। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। व्यापारी ने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें