फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मिट्टी का भराव करने से किया इन्कार, युवक पर तमंचे से फायर का आरोप

Sat, 13 Jun 2026 12:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। मिट्टी का भराव करने से इनकार करने पर कुछ आरोपियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि पहले उसे जमीन पर गिराकर तमंचे की बट से पीटा गया, फिर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। आरोप है कि इसके बाद उस पर फायर भी किया गया। पुलिस ने दो नामजद समेत एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खवड़िया निवासी फूल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ट्रैक्टर चालक है। आरोप है कि गुरुवार को करियानगला सानी निवासी राशिद और शाकिर ने उससे ट्रैक्टर चलाकर घर का मिट्टी भराव कराने के लिए कहा था। मना करने पर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की थी। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह अपने चाचा हरिसिंह के खेत पर गया था। आरोप है कि वहीं राशिद और शाकिर पहुंच गए व दोनों आरोपियों ने उसका गला दबाने का भी प्रयास किया। विरोध करने पर राशिद ने तमंचे की बट से उसकी नाक पर वार कर दिया। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गया और मारपीट में शामिल हो गया। पीड़ित के अनुसार वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागा। आरोप है कि राशिद ने उस पर फायर कर दिया, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि राशिद, शाकिर और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें