मुरादाबाद। सड़क हादसों की बढ़ती संख्या को काबू में करने के लिए जिले के अधिकारी एक योजना के तहत कार्य करें। लोनिवि और एनएचएआई ब्लैक स्पॉट के मामले में दीर्घकालिक और अल्पकालिक योजना बनाकर सड़कों की स्थिति दुरुस्त करें। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान ये बातें कहीं। बैठक में आरटीओ प्रवर्तन आरके सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती दर और ब्लैक स्पॉट की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने सड़क हादसों को रोकने के लिए अपनी -अपनी राय दी। डीएम ने कहा कि ब्लैक स्पॉट दूर कर दुर्घटनाओं की संख्या में हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाया जाए ताकि मृतकों की संख्या में कमी लाई जा सके। उन्होंने एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।