फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अमित व सोनिया का नेशनल एथलेटिक्स में चयन

Fri, 21 Apr 2023 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के दो एथलीटों अमित सिंह व सोनिया का नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयन हुआ है। प्रतियोगिता 28 से 30 अप्रैल तक तमिलनाडु में खेली जाएगी। दोनों खिलाड़ियों को क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार व यूपी ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव अजय पाठक ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


अमित लंबी कूद व त्रिकूद के खिलाड़ी हैं। उन्होंने दिल्ली में आयोजित हुई ओपन दिल्ली एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रथम स्थान पाया था। इसके बाद उन्हें यह मौका मिला है। जबकि सोनिया ने हाल ही में लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में लंबी कूद में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल का टिकट कटाया। दोनों 26 अप्रैल को तमिलनाडु के लिए रवाना होंगे। सोनकपुर स्टेडियम की एथलेटिक्स कोच ललिता चौहान ने उन्हें महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें