इस दौरान एक रंगरूट के दोनों पैर, गर्दन, सीने और हाथ में चोटें पहुंची है। घायल रंगरूट का इलाज कराया गया लेकिन थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। इस बारे में पूछने पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है तीन - चार दिन पहले की घटना है।
दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया था। वहीं स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की रिपोर्ट डीजी ट्रेनिंग को भेज दी है। इस मामले में एसपी स्तर के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी इस बारे में अनभिज्ञता जता रहे हैं।
घटना से संबंधित रंगरूट का वीडियो क्लिप वायरल होने पर अन्य लोगों को जानकारी मिली है। वीडियो में एक व्यक्ति बोल रहा है कि रंगरूट पर बेल्ट और चाकू से वार किए गए हैं। घटना में कितने लोग शामिल रहे हैं। इसका खुलासा नहीं हो सका है।
रंगरूटों के घायल होने पर 112 डायल पर दी थी सूचना
पीटीएस में मारपीट के बाद रंगरूटों ने बृहस्पतिवार को डायल 112 पर भी सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। रंगरूटों ने बताया कि एक बैरक के रंगरूटों ने दूसरे बैरक में मौजूद रंगरूट पर हमला बोल दिया था। अधिकारियों ने इस दौरान मोबाइल से खींचे गए वीडियो क्लिप को डीलीट करा दिया था।