फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में रिकॉर्ड 128 मिली मीटर पार पहुंची बारिश

विज्ञापन
recored 128 mm rain - फोटो : cloud.
विज्ञापन
मुरादाबाद। मानसून के अंतिम चरण में बादल झमाझम बरसे। शनिवार रात रिकॉर्ड 128 मिली मीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। रविवार को भी सुबह में बारिश का दौर चला। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान के अनुसार आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से बादल छाने के बाद भी बारिश का इंतजार बना हुआ था। सुबह से ही चटख धूप की वजह से तापमान बढ़ जाता था। गर्मी और उमस वजह से लोग बेहाल हो रहे थे। शनिवार शाम मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में काले घने बादल छा गए। इसके बाद शुरू हुई बारिश रात भर बरसती रही। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान विभाग के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रातभर में 128.4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह के समय आर्द्रता 100 प्रतिशत और शाम की आर्द्रता दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाह ने बताया कि काफी दिन से भारी बारिश नहीं हो रही थी। सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है। चार सितंबर के बाद मौसम खुल जाएगा। धान की फसल में एक सप्ताह में बालियां निकल आएंगी। मानसून 15 सितंबर तक रहता है। अभी 90 से 100 मिली मीटर और होने की संभावना है। आगामी दस से 12 दिनों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें